Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीण रास्ता गड्ढे में हुआ तब्दील, राहगीरो का चलना हुआ मुश्किल



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के आम जनमानस को सुगम आवागमन प्रदान करने की दृष्टि से जहां एक तरफ सड़कों का जाल बिछाने का दावा किया जा रहा है। वही जनपद के अधिकतर क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जिस से यात्रा करना किसी लड़ाई लड़ने से कम नहीं। ऐसा ही मामला दुधारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सिसई-नवागांव मार्ग का है। जहां लगभग दर्जनों गांव को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। क्षेत्र के सिसई माफी, उचेहराकला, वासीन, बूढ़ा नगर सहित दर्जनों गांव के नागरिकों को जनपद मुख्यालय आने जाने के मुख्य मार्ग की हालत यह है,कि इस पर पैदल चलना भी खतरनाक है। तो गाड़ियों से कैसे आदमी यात्रा कर सकें। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से दुर्गति झेलने को मजबूर हैं क्षेत्रवासी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे