Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोरों का गैंग गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चोरी की आधा दर्जन से ज्यादे की घटनाओं का अनावरण करते हुए एसपी बृजेश सिंह द्वारा अंतर्जनपदीय चोर गैंग का खुलासा किया। गैंग के मास्टरमाइंड समेत कुल छः शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित मिर्जा पशु बाज़ार के निकट गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 03 तमंचा,03 कारतूस, चाकू, पेंट, रिफाइन ऑयल और वैगनार कार बरामद किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोरों के खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर में चोरी के कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार चोर नेशनल हाइवे किनारे खड़े वाहनों का तिरपाल काटकर उसमें रखे सामानों की चोरी किया करते थे।पुलिसिया पूंछताछ में गैंग के सरगना कमलेश उर्फ कल्ले ने बताया कि गिरोह के सभी साथी मिलकर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलरामपुर, कुशीनगर सहित कई जनपदों में सड़क किनारे खड़े वाहनो में लदे सामानों की चोरी करते थे, बरामद कार के बारे में गिरफ्तार सरगना ने बताया कि कार उसी की है लेकिन कार पर लिखा नम्बर फर्जी है। जिसके जरिये लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस के पूंछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि चोरी किये हुए माल की विक्री वो थाना सहजनवां क्षेत्र के पटखौली गाँव निवासी विशाल गुप्ता को बेंचते थे।चोरी का माल खरीदने वाले विशाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि ये लोग मुझे काफी दिनों से चोरी का माल सस्ते दामों में बेचते है उसी माल को मै ग्राहको को को बेचता हूँ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्रीप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी काँटे उ0नि0 मनोज कुमार पटेल, उ0नि0 सुनील सिंह, उ0नि0 रामभवन यादव, उ0नि0 बलराम पाण्डेय, वरिष्ठ उ0नि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद, राजेन्द्र सिंह यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, वीरबहादुर यादव, मुख्तार, अरविन्द यादव, अनिल यादव रहे। शहर कोतवाली पुलिस की इस सफलता को बड़ी सफलता बताते हुए एसपी ब्रजेश सिंह ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हज़ार इनाम देने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे