Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शांतिभंग में मेंहदावल पुलिस ने 06 व्यक्तियों का किया चालान


आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के  पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी पूरे तन्मयता से अपने कर्तव्य को पूर्ण कर रहे है। इसी अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को मेंहदावल थानाध्यक्ष आर0के0 गौतम के नेतृत्व मे मेंहदावल पुलिस ने शान्तिभंग में 06 लोगो का चालान किया। जिससे मेंहदावल क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून के अनुपालन में कोई भी दिक्कत न हो। जिसके फलस्वरूप ही इन लोगो के खिलाफ शान्तिभंग की धारा 151, 107, 116 के तहत कार्यवाही कर चालान किया गया। मेंहदावल थानाध्यक्ष के अनवरत प्रयास से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर कायम है। जिसके लिए नगर में पैदल मार्च तक किया जा रहा है और रात्रिगस्त भी किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात के अनुपालन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे