बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलवा सेंगर में ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण ना होने की समस्या के बाबत शिकायत एडीओ पंचायत रविंदर सिंह से किया गया था। इस जांच के लिए एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रविवत्स, देव प्रताप सिंह, सौरभ चौधरी समेत टीम बनाकर शौचालय की जांच का आदेश दिया। जांच की सूची में आवंटित लोगों को भेजी गई शौचालय की धनराशि में कुछ ग्रामीणों की धनराशि हंस्तारित नहीं हो पाई है। जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स ने बताया कि शौचालय की धनराशि ना पहुंचने में संबंधित बैंक को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा एवं अवशेष पात्र लाभार्थियों का एल ओ बी पार्ट 2 के तहत सर्वे कराकर नाम फीड कराया जाएगा
इस बाबत शिकायतकर्ता भोलू सिंह, मोनू सिंह, भरत राज सिंह, लालजी चौधरी ने एडीओ पंचायत रविंदर सिंह से शिकायत किया था। इसी शिकायत को देखते हुए एडीओ पंचायत अधिकारी टीम गठित करके शुक्रवार को जांच के लिए टीम को भेज दिया एवं सभी लाभार्थियों को जांच होने के पश्चात लोगों से पूछे जाने पर बताया कि हम सभी इस जांच से संतुष्ट है। इस दौरान ब्लॉक से राजेश पांडेय, सौरभ चौधरी, पीयूष राय, सुनील पांडेय एवं ग्रामीणो से राकेश, परमहंस, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ