आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद मे बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद संतकबीरनगर में हो रहे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह द्वारा अम्बा केपीएस महाविद्यालय हरिहरपुर महुली मे व प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा द्वारा मोहन धनसीरा डिग्री कालेज तथा एसएसआई कोतवाली खलीलाबाद मोतीचन्द द्वारा राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद मे छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी गयी जिसमे यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181 व एण्टीरोमियो टीम के बारे मे छात्राओं को जानकारी दी गयी व इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया गया व साईबर क्राइम के बारे मे विस्तार से बताया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा भरोसा दिलाया गया कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव आप के साथ है। इस अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 800 बालिकाओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर स्कूल/कालेज के प्रबंधक/अध्यापक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ