आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे पुरस्कार घोषित, वांछित व जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे थाना महुली पुलिस द्वारा जिलाबदर अभियुक्त मेराज अहमद पुत्र मो0 हारुन निवासी छितही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को मुखबिर की सूचना पर छितही महुली मोड़ के पास से 01 एक अवैध कट्टा व 01 जिंदा कारतूस के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 10.05.2019 को जिलाबदर घोषित किया गया था जो कि आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर आता जाता रहता था। जिसे थाना महुली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव, हे0का0 वीरेन्द्र चौधरी रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ