Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिम्मेदारों की अनदेखी से आंगनबाड़ी केंद्र बना शौचघर


तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। सरकार स्वच्छ भारत अभियान को प्रगति पर लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है वही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पलीता लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सेमरियावां विकासखंड के पैढी ग्राम पंचायत में अभी हाल ही में आंगनवाड़ी सेंटर का निर्माण कराया गया लेकिन सेंटर में पूरी तरह गंदे क्यों का अंबार लगा है हालांकि देखने से ऐसा भी लग रहा है की ग्रामीण आंगनवाड़ी सेंटर को शौच घर बना चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार है की लापरवाह बने हुए हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जहां आंगनबाड़ी केंद्र पर आगनबाडी और अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है तो आखिरकार आंगनवाड़ी सेंटर को सुचारू रूप से संचालन क्यों नहीं किया जाता। बताया यह भी जाता है कि कि महीने में कभी कदार आंगनवाडी कार्यकत्री कोरम पूरा करके चली जाती है।  ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से स्थिति खराब पड़ी हुई हुए जिससे आसपास के लोग अब आंगनवाड़ी सेंटर को शौच घर बना चुके हैं। अब ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार जहां बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रामीण अंचलों में आंगनवाड़ी सेंटर की स्थापना करवाकर सुविधाएं मुहैया करा रही है तो वहीं जिम्मेदारों के द्वारा पलीता लगाए जाने का काम किया जा रहा है। हवाई आंगनवाड़ी सेंटर से ग्रामीणों को  सुविधाएं न मिलने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं कराया गया तो प्रदर्शन करने पर बाद में जाएंगे। पूरे मामले पर जब ग्राम प्रधान से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत करा कर जल्द ही समस्या निदान कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे