■ ईएमटी रूपेश कुमार ने एम्बुलेंस में कराया नार्मल व सुरक्षित प्रसव
आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, सन्तकबीरनगर। मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां पिछले दिनों स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही से दो नवजात बच्चो के मृत्यु का मामला आया था। जिस बाबत परिजनों के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दिया गया था। इसी कड़ी में बीते 28 जुलाई की शाम को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनहित के सेवा के लिए शासन से दिया गया एम्बुलेंस 108 के कर्मियो ने सराहनीय कार्य किया। जिसके इस कार्य की अस्पताल प्रशासन के साथ ही आम जनमानस भी प्रशंसा कर रहा है।
बताते चलें कि बीते सोमवार के दिन 108 एम्बुलेंस जिसका नम्बर यूपी 41ए टी 4404 के द्वारा जमुहरिया ग्राम पंचायत से एक प्रसव हेतू महिला मरीज को सीएचसी मेंहदावल लाने के लिए गयी थी। इसी बीच प्रसव के लिए लायी जा रही महिला मरीज को रास्ते मे ही प्रसव पीड़ा होने लगी जिससे ईएमटी रूपेश कुमार और एम्बुलेंस पायलट रामजियावन द्वारा सुझभुझ का परिचय देते हुए इस महिला का सुरक्षित प्रसव करवाकर एक मिसाल कायम किया गया। एक एम्बुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों के सुझभुझ की स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी प्रशंसा कर रहे है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ