Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छुट्टा पशुओं के गौशाला भेजने के कारण मंगलवार को भी बंद रहा प्राथमिक विद्यालय


■ बच्चो की पढ़ाई भी रही बाधित

बनारसी चौधरी
बेलहर, सन्तकबीरनगर।प्राथमिक विद्यालय अमरड़ोभा में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रविवार को बंद किये गए छुट्टा पशुओं के भरे होने के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी प्राथमिक विद्यालय बंद रहा। विद्यालय आए बच्चों को विद्यालय में पशुओं की मौजूदगी तथा गंदगी के कारण वापस जाना पड़ा। हालांकि विद्यालय में बंद छुट्टा पशुओं का सोमवार से ही पशु आश्रय केंद्र भेजवाया जा रहा है।मंगलवार को भी बचे जानवरों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा०टीपी मिश्र की मौजूदगी में विभिन्न पशु आश्रय केंद्रों पर भेजवाया गया। एक पशु आश्रय केंद्र पर तो ग्रामीण पशुओं को उतारने ही नहीं दे रहे थे लेकिन बाद में पहुँची दुधारा पुलिस की तत्परता ने मामला हल कराया।
विदित हो कि पिपरा-प्रथम सहित आसपास के अन्य गांवों के लोगों ने रविवार को छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान होकर सैकडों पशुओं को अमरड़ोभा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बंद करते हुए प्रदर्शन किया था।मौके पर पहुंचे नायब तसीलदार वाचस्पति सिंह के काफी समझाने-बुझाने और पशुओं को पशु आश्रय केंद्रों पर भेजवाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी किसान शांत हुए थे। सोमवार को 24 घंटे बाद बीडीओ बेलहर महाबीर सिंह, एडीओ पंचायत रविन्द्र नाथ सिंह, एपीओ मनरेगा मेराजुल हक़, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स, सौरभ  चौधरी, देव प्रताप सिंह सहित अन्य ब्लाक कर्मियों ने पहुंचे और पिकअप में जानवरों को लदवाकर पशु आश्रय केंद्रों पर भेजवाया। किसानों का स्पष्ट कहना है कि छुट्टा पशुओं को गौशाला में रखा जाए। जिससे किसी भी नुकसान से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे