Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूध को पीने से 11 बच्चे बीमार


सुनील गिरी  
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंदरगढ़ी में उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक ही मोहल्ले के 11 बच्चे मंदिर पर बाट रहे दूध पीने से बीमार हो गए परिजनों को जैसे ही महसूस हुआ कि उनके बच्चे बेहोशी की हालत में हैं |

तो उनके हाथ पांव फूल गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई 11 बच्चे एक साथ बीमार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए हापुड़ पुलिस में अपर जिलाधिकारी सहित चीफ मेडिकल ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है परिजनों की मानें तो इन बच्चों ने आज मंदिर पर दूध पिया था जिसको पीने से यह सभी लोग बदहवास हो गए थे | 

जब परिजनों ने इसकी जानकारी की तो उन्हें मालूम हुआ कि किसी ने आज शिवरात्रि के त्योहार को लेकर भांग से बनी ठंडाई मंदिर पर बाटी थी जिसको पीने से इन बच्चों की हालत खराब हो गई तो वही अधिकारी अभी दूध में किसी भी चीज की मिलावट से तो इनकार कर रहे हैं |

लेकिन अगर यह बच्चे ज्यादा मात्रा में भांग से बनी ठंडाई को पी लेते तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था हालाकी सभी बच्चों की हालत अब सही बताई जा रही है बच्चों की हालत सही होने पर हापुड प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे