Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवरिया का शातिर अपराधी गोण्डा कचहरी स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से फरार


ट्रेन से कानपुर से देवरिया पेशी पर ले जा रही थी पुलिस 
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। देवरिया जिले का एक शातिर अपराधी शनिवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस इस शातिर को ट्रेन से कानपुर से देवरिया पेशी पर लेकर जा रही थी। गोंडा- कचहरी रेलवे स्टेशन से शातिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। शातिर अपराधी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
      
देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव का रहने वाला अनूप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। अनूप के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व लूट जैसे गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। ऐसे ही एक मामले में वह कानपुर जेल में बंद है। शनिवार को देवरिया न्यायालय में उसकी पेशी थी। कानपुर पुलिस अनूप को ट्रेन से लेकर देवरिया जा रही थी। शनिवार की सुबह ट्रेन गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी कि अनूप कुमार सिंह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। 

अनूप के पुलिस अभिरक्षा से भागने पर हड़कंप मच गया और उसे पेशी पर ले जा रहे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। शातिर अपराधी के अभिरक्षा से भागने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे शहर में नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि फरार अपराधी अनूप अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। नगर कोतवाल आलोक राव का कहना है कि फरार अपराधी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे