दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा- बस्ती गोण्डा रेलखण्ड पर रविवार की शाम मसकनवा स्टेशन के पश्चिम गायत्री इन्टर कालेज के पास अप लाइन पर एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों के सूचना पर डायल 100 की टीम दीनानाथ यादव और अब्दुल रशीद ने मौके पर पहुंच कर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले गए। जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान प्रमानंद निवासी आरा बिहार के रूप में हुई है। युवक रोजगार के लिए पंजाब जा रहा था। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ