Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब




अखिलेश्वर तिवारी
भोर सुबह से ही हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा था वातावरण
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी । सावन सोमवार तथा नाग पंचमी एक ही दिन पड़ने के कारण महत्त्व दोगुना हो गया था । लोग भोर सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान सदा शिव का जलाभिषेक कर रहे थे । 

वहीं महिलाएं भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद नाग देवता का पूजन अर्चन करके पुण्य अर्जित कर रही थी । जिला मुख्यालय पर झारखंडी स्थित शिव मंदिर तथा धरमपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, बलरामपुर चीनी मिल परिसर में स्थित शिव मंदिर, केमिकल डिवीजन परिसर में स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया । 

उतरौला रोड पर  राजापुर भरिया जंगल में स्थित जंगलेश्वर नाथ महादेव, उतरौला नगर में दुखहरण नाथ महादेव मन्दिर, बहराइच रोड पर स्थित महाभारत कालीन अति प्राचीन रेणुका नाथ महादेव मंदिर, मथुरा बाजार स्थित प्राचीन शिव पार्वती मंदिर, जिला मुख्यालय से सटे हुए|

 प्रकाशेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पोखरण नाथ महादेव मंदिर तथा पचपेड़वा बाजार में महादेव मंदिर के अलावा ललिया शिवपुरा, बरदौलिया, गौरा, सादुल्लानगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज सहित सभी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तथा महिलाओं ने नाग देवता को दूध व लावा अर्पित कर पूजन अर्चन किया । शिव मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे