अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी का त्यौहार बहुत ही सादगी व पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है । मुख्य आयोजन सिटी पैलेस चौराहे पर होता है जहां पर लड़कियां तथा महिलाएं कपड़ों से बनाई गई गुड़िया को डालती हैं जैसे लड़के विशेष रूप से बनाई गई झंडी नुमा लकड़ी से पीटते हैं ।
यह परंपरा वर्षों से लगातार निभाई जा रही है । परंपरा को पूर्व की भांति मनाए जाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष किताबुननिसा ने समस्त अधिकारियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया है । नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली की मौजूदगी में नगर पालिका अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें सिटी पैलेस पर मेला स्थल के चारों तरफ साफ सफाई तथा जनरेटर द्वारा लाइट की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश जारी किया गया ।इसके अलावा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया । चुनाव तथा साफ-सफाई ढंग से कराए जाने का निर्देश जारी किया गया ।
शाबान अली ने खुद अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल के साथ पूरे क्षेत्र का जाकर निरीक्षण किया मंदिरों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।उन्होंने जनपद वासियों को नागपंचमी पर्व की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है । बैठक के अंत में नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद कलावती के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई जिसमें सभी ने 2 मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ