Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति ने फोन पर कहा ऐसा कुछ कि विवाहिता ने फांसी लगा कर दे दी जान


दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: पति  से फोन पर हुई बातचीत  से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय  भेज दिया |


मृतका के पिता सालिक राम यादव के अनुसार मृतका 22 वर्ष संगीता यादव पुत्री  सालिक राम यादव का विवाह 3 वर्ष पूर्व बलरामपुर जनपद के रेहरा थाना अंतर्गत महबलपुरवा गांव निवासी अजय यादव पुत्र राम भवन यादव से हुई थी | इस दौरान पति अजय शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को मारता पीटता रहता था |

लेकिन डेढ़ माह पूर्व जीविकोपार्जन के लिए वह दिल्ली चला गया | उधर 1 माह पूर्व मृतका  अपने छोटे भाई के वरिक्षा में शामिल होने के लिए मायके बंदरहा आई थी | इसी बीच त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया, और पंचमी के बाद रक्षाबंधन का त्यौहार मायके में ही मनाने के इरादे से ठहरी हुई थी| रविवार देर रात मृतका का फोन पर अपने पति अजय से लंबी बातचीत के दौरान नोकझोंक शुरू हुआ|

जिसमें पति ने मृतका संगीता को धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे बराबर रुपए तौल दूंगा ,लेकिन तुम्हें अपने घर लेकर नहीं जाऊंगा | इसी  धमकी से नाराज संगीता ने रविवार के रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया | 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे