दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जेदार अंगद की तरह पांव जमाए हैं |
ग्राम सभा के नवीन परती गाटा संख्या 213 पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय बुधराम ने अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा से गुहार लगाई है |
शिकायतकर्ता ने अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत गुनौरा में आबादी खाते की जमीन पर मां दुर्गा का मंदिर बना हुआ है |
इसी जमीन में खरंजा व नाली बना हुआ है| शेष जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा छप्पर रख कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है |
जिसकी शिकायत पूर्व में आइजीआरएस पर शिकायत संख्या 9919 8300 195 42 पर की जा चुकी है | शिकायत के बाबत तहसीलदार मनकापुर द्वारा स्वयं जांच करने के पश्चात अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है |
शिकायतकर्ता ने साग्निक वो हमसे जनहित में अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ