Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना सादुल्लाह नगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लाह नगर परिसर में आगामी त्यौहार बकरीद तथा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अमन चैन व शांति कायम करने के लिए पीस कमेटी की बैठक तहसील उतरौला के उप जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।

बैठक में थाना अध्यक्ष अनिल यादव ने आए हुए सभी संभ्रांत नागरिकों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्र के सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे तथा प्रेम पूर्वक तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की । उपजिलाधिकारी  अरुण कुमार गौड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी त्यौहार बकरीद तथा देश का गौरव बढ़ाने वाला महान पर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बधाई देते हुए सभी का आह्वान किया कि त्यौहारों को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं ।

 उन्होंने कहा कि त्यौहार बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके खुशी मनाने का तरीका ऐसा ना हो जिससे किसी दूसरे को कष्ट पहुंचे या फिर उसके कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो । उन्होंने अपील किया कि शांतिपूर्ण तरीके से ही आपसी भाईचारे के साथ बलरामपुर की गंगा जमुनी संस्कृति का आदर करते हुए त्यौहार मनाए । पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी संभ्रांत नागरिक तथा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे