Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगामी त्यौहार की तैयारी को लेकर नगर पालिका में हुई बैठक


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद परिसर में आगामी त्योहार जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में नगर के साफ-सफाई पानी बिजली तथा सड़क से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

                       जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी त्योहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । अध्यक्ष प्रतिनिधि  शाबान अली ने निर्देश दिया कि नगर के सभी मंदिरों तथा ऐसे स्थान जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं उन स्थानो के आस-पास समुचित साफ-सफाई   पानी तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए । 

चूना छिड़काव कराया जाए जन्माष्टमी के समय पानी की समुचित व्यवस्था की जाए ।  विद्युत सप्लाई ना रहने की दशा में जनरेटर द्वारा ओवरहेड टैंक की भराई सुनिश्चित करें तथा पथ प्रकाश के लिए जनरेटर से सप्लाई उपलब्ध कराई जाए । बैठक में बहोरन सिंह, शैलेंद्र कुमार, सुरेश गुप्ता के अलावा सभासद ध्रुव, शमशाद, सफीक, जयपाल, रामू व सफाई नायक मोतीलाल के अलावा अन्य कई कर्मचारी व सभासद मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे