Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बुधवार को होगा कलेक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करके 24 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे तथा अपने कार्यालयों में तालाबंदी करके विरोध दर्ज कराएंगे ।

संघ के महामंत्री बाबूराम पांडे ने बताया के लंबे समय से हमारी 24 सूत्री मांग पर सरकार की बिचार नहीं कर रही है जिसके परिपेक्ष मे 9 जून को बलिया में संघ की  त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में निर्णय लिया गया था कि 21 अगस्त को प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेट गेट पर कलेक्ट्रेट व तहसील के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी अपने कार्यालयों में तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे