राकेश गिरी
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का आज यानी बुधवार को पहला विस्तार हुआ. 23 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें से 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री ने शपथ ली. कैबिनेट मंत्री के रूप में महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने शपथ ली.
नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. जबकि, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री बनाया गया.
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ