मनकापुर गोंडा: मनकापुर विकासखंड क्षेत्र के 1 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई का मामला देखने को मिला है |
मनकापुर थाना क्षेत्र के हारनाटायर गांव निवासी दिवाकर पुत्र काली प्रसाद, श्रीनिवास पुत्र बद्री प्रसाद और अयोध्या प्रसाद पुत्र रामअक्षयवर ने सामूहिक रूप से मनकापुर पुलिस में तहरीर देकर गुहार लगाया है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किसान के चक में जेसीबी से रास्ते का निर्माण करवा रहे हैं |
पीड़ित का आरोप है कि वह 1597 क/ 5.38 का मूल चकधार है, प्रधान अपने तमाम सहयोगी को लेकर जबरद स्ती बीचोबीच चक में रास्ता बना रहे हैं | आज सुबह जेसीबी को लेकर तमाम लोगों के साथ खेत की खुदाई करने पहुंच गए| खेत की खुदाई करने से मना करने पर नहीं मान रहे हैं | पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक से चक में अवैध रास्ता बनवाने व जेसीबी से की जा रही खुदाई के कार्य को रुकवाने की मांग की है |
मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है | जांच करवा रहे है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ