अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर कृष्णा करुणेश द्वारा जन्माष्टमी के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाये जाने हेतु व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थानेवार मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है, जो कि अपने थानों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।
जिला सूचना कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल को प्रभारी अधिकारी शांति व्यवस्था नियुक्त किया गया है। समस्त तहसीलों के उप जिला मजिस्ट्रेट अपने तहसीलों में शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी होंगें। उमेश चन्द्र शुक्ल तहसीलदार न्यायिक को कोतवाली नगर बलरामपुर, अनुज कुमार खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर को बलरामपुर देहात, प्रह्लाद जी नायब तहसीलदार बलरामपुर को थाना ललिया, रोहित कुमार मौर्य तहसीलदार बलरामपुर को मथुरा चैकी, राजेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया को थाना हर्रैया, आर0एस0 कुशवाहा जिला गन्ना अधिकारी को थाना महराजगंज तराई, डा0 यादवेन्द्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी को थाना गौरा चैराहा, नरेन्द्र राम तहसीलदार उतरौला को थाना सादुल्लाहनगर, प्रतिभा जायसवाल खण्ड विकास अधिकारी उतरौला को थाना उतरौला बाजार, नीति श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी रेहरा को थाना रेहरा बाजार, शेक आलमगिर तहसीलदार तुलसीपुर को थाना तुलसीपुर, बलरामकुॅवर बीडीओं पचपेड़वा को थाना पचपेड़वा, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी नायब तहसीलदार पचपेड़वा को थाना जरवा, वर्षा सिंह बीडीओं गैंसड़ी को थाना गैंसड़ी हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 07 रिजर्व मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गये है।
जिला मजिस्ट्रेट ने तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट थानों के त्योहार रजिस्टर में शरारती तत्वों की सूची एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को चिन्ह्त कर इनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में गठित पीस कमेटी की बैठके करके उनकी समस्या का समाधान कर लें। अफवाह फैलने न दिया जाए, त्योहारों के अवसर पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें तथा धार्मिक स्थलों पर चूने का छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओं द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। प्रत्येक थानों पर कट्रोलरूम की स्थापना की जायें। सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपस्थित होकर प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष के साथ भ्रमण कर तथा जो समस्या प्रकाश में आये उसका समाधान करा लें। अत्यन्त भीड़-भाड़ वाले मन्दिरों पर पुलिस द्वारा वीडियोंग्राफी कराई जायेगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा गश्त की समुचित व्यवस्था कराई जायेगी और आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ