Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में किया गया अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन


आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनर श्री ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी तथा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठो से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनका परिचय कर समस्याओं के बारे में जानकारी करके उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों को स्वयं थानों में क्राइम मीटिंग कर उनके मातहत कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर व्यक्तिगत रुप से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । आयोजन में जनपद के समस्त थानों से आए हुए थाना प्रभारियों तथा अन्य पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-एफ0आई0आर0 पंजीकरण, बीट पुलिसिंग, सी0सी0टी0एन0एस0, डायल 100, अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्रों आदि के द्वारा जनता की समस्याओं को थानास्तर व क्षेत्राधिकारीस्तर तक ही निराकरण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया जिससे शिकायतकर्ता को दर-दर भटकना न पड़े व पुलिस विभाग की छवि न खराब हो । तत्पश्चात जनपद में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं अवैध खनन जैसे अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु व जनपद के अनावरित अभियोगों का त्वरित अनावरण हेतु समस्त प्र०नि०/ थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए ।  
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनरगर द्वारा लंबित विवेचनाओ, पुराने  प्रार्थना पत्रों, जनशिकायत, आई. जी. आर. एस. एवं मीडिया सेल के प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें । प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण जांच अपराध के ग्राफो आदि के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक आदेश निर्देश देते हुए तथा थाना स्तर पर आने वाले पीड़ितों के साथ उचित व्यवहार करने की नसीहत भी दी गई यह भी बताया गया कि जमीन सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु राजस्वकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर स्थानीयस्तर पर उपस्थित समितियों के सहयोग / सुलह समझौते से मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाय ।  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया कि थाना स्तर पर हो रहे प्रार्थना पत्रों के जांच के बाद पुलिस कार्यालय से फीडबैक भी लिया जा रहा है, प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण जांच किया जाए यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । यूपी 100 के रिस्पांस टाइम ऑनलाइन केस डायरी किता करने में जनपद संतकबीरनगर को जोन में प्रथम स्थान मिलने पर सराहना की। यूपी 100 प्रभारी को भी निर्देश दिया गया कि वह समय-समय पर यूपी 100 के कर्मियों की जांच करें तथा यदि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही कर अवगत कराएं ।  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम को शान्तिपूर्ण समंपन्न कराने हेतु सभी क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
  इस गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री गयादत्त मिश्रा,आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक श्री अमित श्रीवास्तव , निरीक्षक प्रज्ञान श्री त्रिलोचन त्रिपाठी, रीडर एसपी श्री सूर्य प्रसाद गौतम,प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी तथा समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे