Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोजगार सेवक जॉब कार्ड धारकों से कर रहा वसूली,महिला ने किया शिकायत



■ सेमरियावां ब्लाक के सालेपुर ग्राम पंचायत का मामला

तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना में धांधली का मामला तो अनेकों प्रकाश में आता रहता है। हालांकि सेमरियावा ब्लॉक कभी सीबीआई के घेरे में हुआ करता था और फिर अब मामला मनरेगा मैं लूट घसूट का तूल पकड़ रहा है।
    सेमरियावां विकासखंड के अंतर्गत सालेपुर ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक ने जाब कार्ड धारकों से उनके मजदूरी के रकम में वसूली और रंगदारी करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव की ग्रामीण महिला जानकी देवी ने खंड विकास अधिकारी सेमरियावा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि गांव के रोजगार सेवक जॉब कार्ड धारकों से वसूली करते हैं। बुधवार को सेमरियावा ब्लॉक पर सालेपुर की ग्रामीण महिला जानकी देवी और रोजगार सेवक की पत्नी ने काफी नोकझोंक भी करते देखा गया हालांकि इस दौरान ब्लॉक पर तैनात एपीओ ने बचाव करते हुए दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। बाद में एपीओ ने ग्रामीण महिला जानकी देवी से शिकायत पत्र देने की बात कही और कार्यवाही का भी आश्वासन दिलाया। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि रोजगार सेवक जब जॉब कार्ड धारकों से वसूली कर रहा था तो उस दौरान का महिला ने वीडियो भी बनाया है शिकायतकर्ता ग्रामीण महिला ने उस साक्ष्य को भी जिम्मेदार ओके समझ रखा है। लेकिन अब देखने वाली बात होगी जिम्मेदार महिला की शिकायत पर क्या कार्यवाही करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे