Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने विधायक श्रीराम चौहान को मंत्री बनाये जाने पर दिया बधाई


■ श्रीराम चौहान को योगी सरकार में मंत्री बनाये जाने पर अवाम में खुशी- चौ0औरंगजेब

आलोक बर्नवाल
मेंहदावल,संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से योगी मंत्रिमंडल के फेरबदल की संभावनाओ की चर्चा चल रही थी। जिसमें कुछ मंत्रियों को हटा कर नए मंत्रियो का चयन करना था। इन्ही सब अटकलों के बाजार में प्रदेश के संतकबीरनगर में एक मंत्री पद का मिलना तय माना जा रहा था। इस अटकल को आज प्रदेश की सरकार द्वारा विधायक धनघटा श्रीराम चौहान को मंत्री बनाकर जनपद के मान को बढ़ाया है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनपद में श्रीराम चौहान को मंत्री बनाये जाने पर जनपद की जनता खुश है। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए नवनियुक्त मंत्री को बधाई दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया विधायक धनघटा को मंत्री पद पर सुशोभित करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को सहृदय से बधाई देता हूँ। इसके साथ ही विधायक धनघटा श्रीराम चौहान के विषय मे बताया कि बेहद ही सौम्य और मृदु स्वभाव के व्यक्ति है। इसके साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति कर्मठी है। पूर्व में केंद्र सरकार में भी मंत्री के दायित्व को निभा चुके है। जिससे प्रदेश की सरकार को भी इनके कार्य और अनुभव का लाभ मिलेगा। इसतरह से अनेको बातो को इनके द्वारा बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे