Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के निर्देश पर कच्ची शराब के विरूद्ध मोतीगंज पुलिस का हल्लाबोल


छापेमारी के दौरान कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद
महिला समेत चार गिरफ्तार, कहोबा पुलिस ने भी एक व्यक्ति को दबोचा
ए. आर. उस्मानी / सुरेश तिवारी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोतीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के दौरान एक महिला समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। शराब के साथ गिरफ्तार किए गए सभी कारोबारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
      
मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आर. के. सोनकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम केवलपुरा में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के यहां पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। उक्त गांव निवासी बलजीत पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका पासवान को अवैध शराब बनाते हुए मय उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गयी। छापेमारी के दौरान ही भुल्लर पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम पिकौरा थाना मोतीगंज को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सोनकर ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार गंगवार, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल परमानंद कुमार, कांस्टेबल कन्हैया प्रताप, कांस्टेबल हरीराम सोनकर शामिल रहे।
     
इसी क्रम में कहोबा पुलिस ने चौकी क्षेत्र के चकसड़ गांव निवासी शेषराम को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस टीम में चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह, कांस्टेबल राकेश कनौजिया व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    
 कच्ची शराब के विरूद्ध छापेमारी के दौरान मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी लक्ष्मी पुत्र जिलेदार व राजकुमारी पत्नी लक्ष्मी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एसआई  प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि यह लोग अपने घर पर ही शराब बनाकर बेचते थे, जहां से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गये हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 211/19 धारा 60/60 (2) आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार गंगवार, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल कन्हैया प्रताप, महिला कांस्टेबल मीना यादव शामिल रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे