Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूथ हॉस्टल द्वारा किया गया निशुल्क फल व बिस्किट का वितरण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर में यूथ हॉस्टल ऑफ़ इंडिया की बलरामपुर इकाई द्वारा कैटरेक्ट ऑपरेशन के एक दर्जन से अधिक मरीजों का निशुल्क फल  तथा  बिस्किट  वितरित किया गया ।

                      जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को   लायंस आई हॉस्पिटल, परिसर में कैटरेक्ट के ऑपरेशन के 14 मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की बलरामपुर इकाई के द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में इकाई बलरामपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहरोत्रा, चेयरमैन प्रद्युम्न सिंह, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र केसरवानी एवं इकाई तुलसीपुर के सचिव संदीप उपाध्याय के द्वारा सभी मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इकाई के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में होने वाले निःशुल्क ऑपरेशन के मरीजों को यह वितरण लगातार किये जाने का प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे