Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशासनिक उदासीनता से गड्ढों में तब्दील हुई सड़क


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा बलरामपुर में फिसड्डी साबित हो रहा है।  एनएच 730 बौद्ध परिपथ से विकासखंड सदर के ग्राम धुसाह होते हुए राप्ती नदी तक सैकड़ों गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिला मुख्यालय से सटा हुआ ग्राम होने के कारण इसी मार्ग पर कई अस्पताल तथा स्कूल भी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से बराबर शिकायत भी की जाती है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर चोट खा जाते हैं।किताबें तथा ड्रेस भीग जाता है और उन्हें वापस घर जाना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस तथा स्कूल की गाड़ियां भी फंस चुकी हैं। मोहल्ले के कई घरों में भी पानी भर जाता है तथा लोगों को भी आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

                         जानकारी के अनुसार सदर तहसील से कुछ ही दूरी पर स्थित छोटा धुसाह गांव है और इस गांव  के चारों तरफ तेजी से नए मकान बनते जा रहे हैं । राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ से धुसाह गांव होते हुए राप्ती नदी तक जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है । क्षेत्रीय लोगों द्वारा विधायक व सांसद से कई बार शिकायत की गई जिला प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी गई । संबंधित विभाग में भी शिकायतें की गई हैं परंतु कहीं से कोई कार्यवाही होता नहीं दिख रहा है । सड़क पूरी तरह टूट चुकी है । बड़े-बड़े गड्ढों मे भरे हुए पानी से लोगों को लगातार समस्याएं हो रही हैं । इसी मार्ग पर कई विद्यालय तथा अस्पताल भी स्थापित है । स्कूल के बच्चों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है । गड्ढों में भरे पानी में गिर कर बच्चों को चोटें भी लग रहे हैं । महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को इस मार्ग से आने जाने में काफी कठिनाई होती है । क्षेत्रीय लोगों द्वारा एक बार फिर  सड़क की रिपेयरिंग कराए जाने की मांग की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे