अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया । जगह-जगह झांकियां सजाई गई और कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । छुट्टी के बावजूद कई स्कूलों में बच्चों द्वारा भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर छोटे-छोटे बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को भावविभोर किए । जिला मुख्यालय सहित तीनों तहसील मुख्यालयों, छोटे बड़े सभी कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना मिली है । पुलिस प्रशासन ने जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे ।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी व पूर्व राज्य मंत्री शिव प्रताप यादव सहित तमाम अतिथियों गणमान्य नागरिकों पुलिस अधिकारियों तथा जवानों की मौजूदगी में भाग्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया । कोतवाली नगर तथा कोतवाली देहात सहित जिले के समस्त थानों पर भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । जिला कारागार व बस स्टेशन के अलावा नगर के प्रमुख मंदिरों भगवती गंज ठाकुरद्वारा मंदिर तथा झारखंडी मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। तहसील मुख्यालयों सभी छोटे-बड़े कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । कई स्थानों पर भजन कीर्तन तो कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । सभी स्थानों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ