अखिलेश्वर तिवारी
धर्म विशेष के प्रति नफरत फैलाने का लगाया आरोप
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के बिशुनपुर टनटनवा में स्थापित मदरसा में कार्यरत सरकारी अध्यापक द्वारा सिर्फ इसलिए एक सदस्य को ग्रुप से बाहर कर दिया गया क्योंकि उसने हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई पोस्ट कर दी थी । ग्रुप से बाहर किए जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर संबंधित अध्यापक के विरुद्ध धर्म विशेष के प्रति द्वेष रखने बच्चों को सांप्रदायिक शिक्षा देने की आशंका तथा सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है । उन्होंने आशंका जाहिर की है कि ऐसे लोग कभी भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं ।
थाना पचपेड़वा क्षेत्र के बिशुनपुर टनटनवा में स्थापित मदरसा में मौलाना नजीर अहमद कार्यरत हैं । एडेड मदरसा होने के कारण इन्हें सरकारी वेतन दिया जा रहा है । ग्रुप से निकाले जाने वाले सदस्य जखामत अली पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता तथा मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं । जखामत अली का आरोप है कि उन्होंने मौलाना नजीर अहमद द्वारा संचालित किए जा रहे हैं ग्रुप में काफी दिनों से थे । 23 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी थी और जन्माष्टमी की शुभकामना ग्रुप में उनके द्वारा प्रेषित की गई जिसके बाद मौलाना नजीर अहमद ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया । उन्होंने बताया कि उन्हें ग्रुप से हटाए जाने का कोई खेद नहीं है परंतु ऐसे व्यक्ति जो सिर्फ एक पोस्ट जो हिंदू धर्म के एक बड़े देवता से संबंधित था उसका शुभकामना मात्र से हटा सकता है वह अध्यापक विद्यालय में बच्चों को कैसी शिक्षा देता होगा ।उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही समाज में संप्रदायिकता तथा विद्वेष की भावना फैलाते हैं । बच्चों के अंदर कौमी विद्वेष की भावनाएं पैदा करते हैं । ऐसे लोगों के विरुद्ध यदि समय रहते कार्यवाही ना की गई तो यही लोग आगे चलकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी काम कर सकते हैं । उन्होंने यह भी आरोप लगाया है की वे स्वयं मुसलमान हैं और सच्चा मुसलमान सभी धर्मों का सम्मान करता है । मौलाना नजीर अहमद को भी सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया ।इसलिए उनके इस कृत्य पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस कार्य के लिए तथा भविष्य की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ