प्रतापगढ | जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था और बिजली वायरिंग के तार बिखरी हुई अवस्था में पाये गये, कुर्सिया बेतरतीब स्थित में मिली जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि इन सब कमियों को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर लिया जाये उक्त मामलें में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो लेखाधिकारी अजीत सिन्हा, वरिष्ठ सहायक वृजेन्द्र नाथ मिश्रा, वरिष्ठ सहायक उमाशंकर मिश्र, शिविर सहायक अखिलेश भारतीय अनुपस्थित पाये गये जिस पर डीएम ने सम्बन्धित के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया।राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ के निरीक्षण में कार्यालय के सामने बने पार्क में गन्दगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह को निर्देशित किया कि पार्क के अन्दर तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जी0आई0सी0 परिसर के 06 क्लास रूम काफी दिनों से बन्द अवस्था में पड़े हुये थे और उसके सामने गन्दगी पायी गयी जिसके लिये प्रधानाचार्य को स्कूल के परिसर में साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ