■ गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तमंचा,कारतूस,चाकू आदि बरामद
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को समय लगभग 06.30 बजे मगहर पुलिस चौकी के पास नेशनल हाइवे से 02 अभियुक्त- कुलवीर जाट, प्रदीप जाट को 85 गत्तो मे कुल 2483 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (हरियाणा निर्मित), 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू, 01 मोबाइल व 01 रिकवरी बैन (क्रेन) के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद मु0अ0सं0 585/19 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 586/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम कुलवीर जाट) व मु0अ0सं0 587/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम प्रदीप जाट) पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोग रिकवरी बैन का नम्बर बदल-बदल कर अवैध शराब बेचने का कार्य करते है बैन से बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को हम दोनो हरियाणा से बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे इसी शराब को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी पुलिस चौकी काँटे उ0नि0 मनोज कुमार पटेल, प्रभारी पुलिस चौकी गोला उ0नि0 सुनील सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी मगहर उ0नि0 राममिलन यादव, उ0नि0 रामभवन यादव, हे0का0 राघवेन्द्र पाण्डेय, जमीर खान, संतोष सिंह, वशिष्ट नरायण श्रीवास्तव, का0 मोतीलाल, खुर्शीद अहमद, आदित्य कुमार यादव, वाहन चालक कृष्णदेव शुक्ला रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ