Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। वजीरगंज के मौर्य नगर भगोहर में सरकार की योजना अब हर गाँव एवं हर घर तक पहुंच रही है। आज डॉ. पंकज मौर्य वैज्ञानिक आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें दाताराम मौर्य, घनश्याम वर्मा पूर्व प्रधान, राधेश्याम, रवि आर्या व पर्यावरण योद्धा सुनील आनन्द शामिल हुए।
    
इस अवसर पर सुनील आनंद ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य है महान, एक वृक्ष सौ पुत्र समान। डॉ. पंकज मौर्य ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में पर्यावरण को बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना होगा। आज इसे अभियान का रूप देने की महती आवश्यकता है। लोगों द्वारा वृक्षारोपण तथा वृक्षों की महत्ता पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। कहा गया कि सिर्फ वृक्ष लगाना ही बड़ी बात नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि उनकी देखभाल और सुरक्षा की भी शपथ ली जाए।
    
 पर्यावरण योद्धा सुनील आनंद ने कहा कि वृक्ष हमें स्वस्थ जीवन देते हैं। पर्यावरण को संतुलित रखते हैं तथा हमें ऑक्सीजन भी मुहैया कराते हैं। इसलिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सब अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को बचाएं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे