डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) वजीरगंज क्षेत्र चौखट के मजरे लोनियन पुरवा में 18 वर्षीय किशोरी रीना चौहान पुत्री संतोषी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
किशोरी की मां सरोजा देवी द्वारा पुलिस को दी गयी सूचना के मुताबिक जब वो खेत गयी थी तभी उसकी पुत्री ने अंदर से दरवाजा बंद कर छत में लगे कुढे से साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वादिनी के आने के बाद दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया बाद में उसके लड़के ने बाहर से दरवाजा खोला तो लड़की फंदे से लटक रही थी। लोगों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ