Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया पुलिस ने धधकती भट्ठियों को नष्ट कर 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक को धर दबोचा।


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा- छपिया थाना क्षेत्र के वीरापुर,हथिनी,दानेपुर, भवाजीतपुर, विशनोहरपुर गांव में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ़ अभियान चलाया गया। दबिश देते ही अवैध रूप से बना रहें कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिस फोर्स को भेजकर व स्वयं मौके पर पहुंचकर दबिश दिया गया तो शराब की भठ्ठिया जलती हुई पाई गई मौके से करीब 20 लीटर कच्ची शराब व एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई अन्य बनाने वाले गन्ने के खेत मे भागने में सफल रहे  07 भठ्ठियो को मौके पर नष्ट किया गया तथा गांव के किनारे खेतों व अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई तो कई स्थानों पर प्लास्टिक की थैलियों में लहन भरा हुआ पाया गया। जिसको मौके पर ही करीब 3 कुंतल लहन को नष्ट किया गया गिरफ्तार अभियुक्त  के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा चौकी मसकनवा व हल्का/ बीट के कर्मचारीगण को हिदायत किया कि प्रतिदिन इन गांवों में भ्रमण करेंगे और किसी भी दशा में अवैध शराब का निष्कर्षण ना होने पाये यदि छपिया थाना क्षेत्र के किसी भी बीट में शराब बनते हुए पाया गया सम्बन्धित बीट के सिपाही होंगे जिम्मेदार। कारोबारियों को सरंक्षण देने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे