Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांधी संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा की अहम बैठक 26 को


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर "गांधी संकल्प यात्रा" की तैयारी हेतु 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में बैठक होगी।             

             भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाना है । गांधी संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम चौपाल, ग्राम संवाद कार्यक्रम , प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम,सेवा कार्यक्रम,रक्तदान शिविर, योग शिविर,गौ सेवा शिविर, सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, जल शक्ति, जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, वन डिस्टल, वन प्रोडक्ट की चर्चा ,स्वदेशी सामग्री एवं खादी का प्रयोग बढ़े इसके लिए कार्यक्रम किए जाने हैं प्रत्येक दिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा  कार्यकर्ताओं के साथ करनी है। उन्होंने बताया कि  बैठक में जनप्रतिनिधियों, जिलापदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, मंडल महामंत्री, एवं मोर्चा के अध्यक्ष  भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे