Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद प्रतिनिधियों की बैठक में गोण्डा सांसद के प्रतिनिधि ने रेल महाप्रबंधक को सौपा मांग पत्र


राम गोपाल चौहान 
मनकापुर गोण्डा।बीते दिनों डी आर एम लखनऊ कार्यालय में आयोजित क्षेत्र के विभिन्न सांसद प्रतिनिधियों की बैठक में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने रेल की सुविधा को लेकर 21 सूत्री मांगपत्र सौंपा है।
बीते सोमवार को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा आयोजित 14 सांसद प्रतिनिधियों की बैठक की जिसमें गोण्डा भाजपा सांसद के प्रतिनिधि  कमलेश पांडे रेल महाप्रबंधक को सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि गोंडा जंक्शन से लखनऊ जंक्शन के मध्य मेमो ट्रेन का संचालन किया जाए, मेमो कार शेड का निर्माण गोण्डा में कराया जाए, गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन, काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन अप, डाउन ठहराव मनकापुर रेलवे स्टेशन पर जनहित में कराया जाए, मनकापुर जंक्शन पर धर्मनगरी अयोध्या गोण्डा की तरफ डायवर्जन लाइन बनाया जाए, गोण्डा से सीधे अयोध्या फैजाबाद के लिए गाड़ी चलाई जाए, गोंडा से इलाहाबाद के लिए साकेत व सरजू एक्सप्रेस को गोंडा से चलाया जाय,बहराइच से मैलानी छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलकर गोण्डा से सीधे ट्रेनों का संचालन किया जाए, मनकापुर कटरा के मध्य स्थित नवाबगंज हाल्ट स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन में  परिवर्तित कर लो लेवल प्लेटफार्म को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाया जाए, गोंडा से नई दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए, गोण्डा पर पूर्व की भांति वाशिंगपिट लाइन, कोचिंग काम्प्लेक्स निर्माण कराया जाए, गोंडा पर सवारी गाड़ियों का रख रखाव व अनुरक्षण किया जाय, मोतीगंज,झिलाही,बरुवाचक आदि रेलवे स्टेशनों के लो लेवल प्लेटफार्म को हाई लेबल प्लेटफॉर्म बनाया जाए,व एफ ओ बी लगाया जाय, गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट कराया जाए,छपिया,बभनान रेलखंड के मध्य खमरिया गांव के पास अंडरपास बनाया जाए, मनकापुर जंक्शन पर वाटर सप्लाई बहुत पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है नई वाटर सप्लाई लाइन का निर्माण कराया जाए,मनकापुर प्लेटफार्म पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए,बेंच की संख्या बढ़ाई जाए, गाड़ी संख्या 54232 जो फैजाबाद स्टेशन पर सुबह 8:55 बजे आती है और 16:45 बजे चलती है यात्री हित में इसको मनकापुर स्टेशन तक बढ़ाया जाय,गोंडा जंक्शन आदर्श जंक्शन घोषित है जो मंडल मुख्यालय का प्रमुख स्टेशन है यहां पर समस्त गाड़ियों का ठहराव किया जाए, समपार संख्या 257,162, 262, 245, 160,263 आदि जनहित में आर ओ बी  बनाया जाना नितांत आवश्यक है,समपार के अंदर जल निकासी कराई जाए, इटियाथोक जंक्शन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव जनहित में कराया जाए,बलरामपुर,उतरौला, डुमरियागंज,बांसी, खलीलाबाद रेल मार्ग का निर्माण कराया जाए, कटरा रेलवे स्टेशन से महेशपुर गांव को जाने के लिए रेल विभाग द्वारा बनाया गया रास्ता क्षतिग्रस्त  हो गया है उसका पुनः निर्माण कराया जाए, झिलाही जंक्शन पर काफी पर्याप्त जगह है वहां पर लोडिंग अनलोडिंग के लिए अतिरिक्त लाइन बनाई जाए,टिकरी नबाबगंज  रेलखंड के मध्य हरिवंशपुर क्रासिंग बन्द होने से ग्राम केवटहिया, मुरावनपुरवा, कोहारनपुरवा, गडेरियन पुरवा आदि गांव का रास्ता बंद हो गया है।इन गावो को निकट के अंडरपास के मार्ग से जोड़ा जाय।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे