दांड़ी के रज्जूदेवी अवधेश कुमार महाविद्यालय में मनी जयंती, हुआ सम्मान
विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि व आयोजन समिति के पदाधिकारी
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर क्षेत्र के दाड़ी गांव में रविवार को रज्जू देवी अवधेश कुमार महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सद्भावना व सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उज्जैन की मां अर्पणा भारती तथा सपा के वरिष्ठ नेता संजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्र्यापण कर किया। कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद स्मृति सम्मान के तहत सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले बुजुर्गों तथा युवाओं का सारस्वत सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी मां अर्पणा भारती ने परमार्थ को मानव की सच्ची सेवा भावना ठहराया। मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का पथ ठहराया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अवधेश तिवारी व संचालन अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र तथा कृष्णदेव शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान निराश्रित तपके के लोगों को निःशुल्क कंबल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रमुख एवं समाजसेवी संजय तिवारी बड़े ने किया। संजय तिवारी के संयोजन में समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र, रामकिशोर पाण्डेय, लल्लू पाण्डेय, रामराज पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश मिश्र, बृजेश शुक्ल, नानबाबू, जाकिर अली, रामभजन सरोज, मत्स्येन्द्रनाथ मिश्र, रामचंद्र सरोज, रामदुलारे पाण्डेय, उमेश तिवारी, इन्द्रानंद तिवारी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ