शिवेश शुक्ला
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी पत्रकार
प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की लालगंज तहसील ईकाई के चुनाव में सुरेश मिश्र मदन अध्यक्ष तथा विनोद सिंह महामंत्री चुने गये। आम सहमति से अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्वाचन के साथ अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में खुशी देखी गयी। तहसील सभागार में हुए चुनाव में शत्रुघन पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष तिवारी उपाध्यक्ष, साकेत मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा सुनील सिंह आय-व्यय निरीक्षक चुने गये। वहीं संगठन मंत्री के पद पर सुशील सिंह व संयुक्त मंत्री के पद पर शिवकरन चैबे तथा मुकेश तिवारी को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दीपेन्द्र तिवारी, मनोज त्रिपाठी व रामू मिश्रा को जिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। जबकि सरवर आलम, आईपी मिश्रा व डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्र मंडलीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। संजीव तिवारी को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख पर्यवेक्षक एवं जिलाउपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी सागर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में निवर्तमान अध्यक्ष देवानंद मिश्र व संचालन प्रांतीय महामंत्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बाबा नरेन्द्र ओझा, डाॅ0 आशीष सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, मनोज सिंह, संजीव त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, गौरीशंकर तिवारी, सुमित त्रिपाठी, जगत वर्मा, प्रेम मिश्रा, मनोज त्रिपाठी आदि रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ