Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महर्षि योगी की जयंती पर बाघी मन्दिर में हुवा भव्य आयोजन


 वासुदेव यादव
अयोध्या। अति प्राचीन बाघी मन्दिर अयोध्या के व्यवस्थापक व लोकप्रिय समाजसेवी विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनाया गया महर्षि योगी जी की बड़े ही धूमधाम से जयंती।  इसमें अयोध्या के प्रमुख सन्त महंत व ट्रस्ट से सम्बंधित सभी लोगो ने किया महर्षि योगी को याद, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन। 
 इस दौरान  सैकड़ो गरीबो को कम्बल व बस्त्र का वितरण किया गया व विराट भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक विकास श्रीवास्तव ने आये सभी सन्त महंत व ट्रस्ट के लोगो का माला व अंग वस्त्र आदि ओढ़ाकर किया स्वागत सम्मान। ज्ञात हो कि हर वर्ष विकास श्रीवास्तव की ओर से यहां भव्य आयोजन मनाया जाता है। जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल होते है व महर्षि योगी जी के व्यक्तित्व व कृतत्व पर व्यापक रूप से अयोध्या के सन्त महंत प्रकाश डालते है। साथ ही गरीबो को कम्बल व प्रसाद का वितरण बड़े स्तर पर किया जाता है। विकास श्रीवास्तव महर्षि योगी जी के सपनो को साकार कर रहे है। उनके इस भव्य आयोजन से सभी सन्त महंत व अयोध्या के जन काफी खुश व हर्षित दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे