Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत, ठेकेदार व चालक फ़रार


वासुदेव यादव 
अयोध्या। ग्रेनाइट पत्थर लदी ट्राली अनियंत्रित होकर पंचकोसी परिक्रमा के हैबतपुर में पलटने से एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 
ज्ञात हो कि मजदूर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के खाले का पुरवा में रहकर मजदूरी किया करता था। मृतक का नाम दिलीप झा (45 वर्ष) पुत्र मूर्ति झा रामघाट खाले का पुरवा, रामघाट अयोध्या बताया गया।उसको ठेकेदार मजदूरी कराने अयोध्या गोला घाट निकट सरयू तट (फर्म का नाम कृष्ना एसोसिएट्स लखनऊ विभाग सिचाई विभाग) ले गया था। लेकिन भेज दिया दर्शन नगर पत्थर लाने के लिए। घटना के बाद ठेकेदार व चालक फरार हो गए।
इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक दिलीप झा की तीन बेटियां व एक बेटा है, सभी नाबालिग है। घटना सुनकर मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। 
 इस सम्बन्ध में अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मृतक परिवार को न्याय मिलेगा व हर सम्भव उसकी मदद शासन प्रशासन स्तर से कराई जाएंगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे