सुनील उपाध्याय
बस्ती :फिनिक्स पब्लिक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डॉ कुशा जायसवाल ने बच्चों के दांतों की जांच करने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियां बच्चों को दी। चिकित्सक डॉ कुशा जायसवाल ने बच्चों के दांतों का चेकअप भी किया।
उन्होंने बताया कि बच्चों को हर हाल में दो बार सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल ने बच्चों को जंक फूड खाने से परहेज करने की सलाह दी एवं कहा कि जंक फूड और फास्ट फूड दोनों सेहत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखना उनकी और विद्यालय की जिम्मेदारी है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ