रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ग्राम जहाँगीरवा में स्थिति श्रीराम कुंज आश्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमिताभ मिश्र ने बताया गुरु पूर्णिमा सच्चे अर्थों में शिष्यों का महापर्व है।
गुरुजनों के दिये हुए वाक्य हम बदलेंगे युग बदलेगा के वाक्य पर चलने का सभी को प्रयास करना चाहिय। गुरुजनों का संकल्प मनुष्य में देवत्य का उदय, पृथ्वी पर स्वर्ग के अवतरण की उक्ति को यतार्थ रूप देने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा पर विशाल यज्ञ व भंडारे के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सैकड़ो यज्ञसाधक व श्रद्धालुओं ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर यज्ञ हवन किया। देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया।
मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी हृदयनारायण मिश्र ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं को पुस्तकें व एक एक पेड़ भेंट स्वरूप प्रदान किया तथा शक्तिपीठ के परिवर्जक पारस नाथ तिवारी ने सभी को यज्ञ व गुरु की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन अपने घर पर यज्ञ व गायत्री महामन्त्र का जप करना चाहिये।
कार्यकर्ता प्राची मिश्रा ने नारी जागरण की महिमा को बताते हुए नारियों को अपने अंदर तप तेज की जागृति व फैशन से बचने की सलाह देते हुए, यंत्र नार्यस्तु पूजते रमन्ते तत्र देवता की उक्ति को हम कैसे चरितार्थ कर सकते है। इस पर विशेष बल दिया। इस कार्यक्रम में संतराम सिंह, राजेश त्रिवेदी, रामकुमार शुक्ला, आदर्श मिश्र, अभिषेक सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय दीक्षित, कृष्णप्रताप सिंह, कमलेश, जयपाल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ