Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी व करनैलगंज में दुर्गा पूजा की नींव रखने वाले राम धीरज जयसवाल को नगर की विभिन्न धार्मिक समितियों ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के समाजसेवी व करनैलगंज में दुर्गा पूजा की नींव रखने वाले राम धीरज जयसवाल को नगर की विभिन्न धार्मिक समितियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामधीरज जयसवाल करनैलगंज में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के संस्थापक रहे। एक निडर एंव निर्भीक व्यक्तित्व एंव विचारों के धनी पुरोधा के स्वर्गवास से करनैलगंज में इसकी पूर्ति नही की जा सकती। श्रद्वाजंलि कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी एंव वरिष्ठ जनों ने अपने श्रद्धासूमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। लालता प्रसाद गोस्वामी, कृष्णगोपाल वैश्य, नंदकिशोर सिंहानिया, डा.सत्यप्रकाश गुप्ता, राघवेन्द्र शुक्ला, धर्मेन्द्र रस्तोगी, अशोक जैन, अशोक सिंहानिया, अरुण वैश्य, दिनेश सिंह, डा.रतन शुक्ला, अवधेश शुक्ला, अरूण बाथम, सचिन गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, विनीत पाण्डेय, दीपक सिंहानिया, गोविन्द सुल्तानिया, अनिल जैसवाल, कृष्णकुमार जैसवाल आदि प्रमुख जनों की उपस्थित रही। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजक

स.जोगिन्द्र सिंह जानी अध्यक्ष दुर्गा पूजा कैलाश बाग़ व आदिशक्ति माता भवानी मन्दिर

चौक घंटाघर ने सभी का आभार जताया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे