Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:विसुही नदी के बाढ़ से घर मे घुसा पानी सड़क किनारे पूरा परिवार कर रहा पलायन

दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोंडा। विसुही नदी में बाहरी पानी छोड़े जाने से बाढ़ आ गयी है।

आपको बताते चले कि बाढ़ आने से  ग्राम पंचायत तेज़पुर नदी के आस पास रहने वाले लोग तबाह हो गए हैं लोगों की धान की फसले पूरी तरह से डूब गई है पीड़ित पुल्लू भारती ने बताया कि अचानक यह पानी आई है देखते ही देखते चारो तरफ पानी ही पानी फैल गया और लगातार जलस्तर बढ़ने से अब घरों में पानी घुस रहा है घर के अंदर रखे अनाज में बाढ़ से खराब हो गए हैं।

वही इस तबाही के मंजर से अब पुल्लू का पूरा परिवार सड़क किनारे पलायन कर रहे हैं।

बाढ़ पीड़ित को नही मिली कोई मदद

योगी सरकार का सख्त फरमान है कि  बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाए लेकिन प्रशासन की लाचारी बाढ़ पीड़ित पर भारी पड़ती जा रही है   अभी तक स्थिति जानने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नही पहुँचा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे