Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा:ठगों ने दिनदहाड़े दो लाख के जेवर ठगे, साफ करने के बहाने लगाई चपत

पीड़ित द्वारा त्वरित सूचना पर भी नही ढूंढ पाई अब छपिया पुलिस 

दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा:-जेवर वर्तन साफ करने के बहाने आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर से दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।

पीड़िता ने कहा


 पीड़ित विनोद कुमार निवासी खालेगांव ने बताया की रविवार की दोपहर वह अपने घर पर नही था। वह बाजार स्थिति महाजनी टोला स्थिति अपने सर्राफे की दुकान पर था।


 घर पर उसकी पत्नी सरोज देवी थी। दोपहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर पर आकर वर्तन व जेवर साफ करने की कंपनी से आने के बाद कह कर घर में घुस गए। दोनों लोगों ने पीड़ित की पत्नी को कोई सफाई करने वाला कैमिकल दिखा रहे थे।


 इसी बीच प्रार्थी की पत्नी से उसके जेवर सफाई के बहाने मंगा लिया। विनोद कुमार ने बताया की अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी से पानी लाने की बात कही। 


पत्नी जब पानी वापस लेकर लौटी तो दोनों अज्ञात व्यक्ति घर से फरार मिले। पीड़ित के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने एक सोने की सीकड़, दो सोने की अंगूठी, एक झाला, दो कील व एक पायल जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए थी। चुरा ले गए।


एस ओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे