Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झंझरी के कुदुरखी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेले का आयोजन हुआ संपन्न

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोंडा।। झंझरी विकासखंड के कुदुरखी ग्राम पंचायत में पंडित  दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/ शिविर का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ झंझरी ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि दुर्गेश मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


पशु चिकित्सा अधिकारी काजी देवर डॉक्टर जेपी कुशवाहा ने पशु पालकों को बांझपन निवारण की समस्या के बारे में बताया और पेट के कीड़े की दवा दी गई।तथा चरणबद्ध टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान से उन्नतशील नस्ल से अच्छे प्रजाति के पशुओं के बारे में बताया। तथा दूध बढ़ाने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई।


पशु मे टैगिंग अनिवार्य रूप से किए जाने की बात बताई गई।


डॉक्टर कुशवाहा ने पशुपालकों को बधिया करण पशु बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालकों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की बात बताई। 


उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय सचल वाहनों द्वारा सुटूल ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से पशुओं के इलाज के बारे में बताया।


डॉक्टर कुशवाहा ने बताया कि पशु आरोग्य मेले में करीब 200 पशुओं कीजांच कर पशुपालकों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। 


उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में गाय  भैंस के अलावा बकरी आदि का इलाज किया गया।


इस मेले में स्वास्थ्य विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारी रामनगर तरहर से डॉ अनिल वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी  रूपई डीह डॉ रविंद्र यादव, फार्मेसिस्ट प्रकाश चंद्र फार्मेसिस्ट निरंकार चौधरी अनस्टॉप दया शंकर शुक्ला दुर्गेश मणि त्रिपाठी महेश कुमार अरविंद शुक्ला सहित कई पशु स्वास्थ्य कर्मी मेले में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा सोनकर, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे