यज्ञ नारायण त्रिपाठी
मोतीगंज गोंडा।। आंदोलनकारी किसान अपना बकाया भुगतान लेकर जाएंगे या बजाज चीनी मिल में ताला लगाएंगे।
उक्त बातें अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की जैसे-जैसे आंदोलन का दिन बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे क्षेत्रीय गन्ना किसानों का अपार समर्थन मिल रहा है।
अब विश्वास हो गया है कि किसानों के हित में लड़ी जा रहा है लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
आज बजाज चीनी मिल कुंदुरखी गेट पर पिछले वर्ष बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का 158 करोड़ बकाया भुगतान को लेकर धरने पर बैठे अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर के नेतृत्व में पांचवा दिन चल रहा है और 5 दिन से बजाज चीनी मिल का गन्ना पेराई पूर्ण रूप से बंद है।
आंदोलनकारी किसानो के समर्थन में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह बिसेन व बसपा नेता मोहम्मद जकी बसपा नेता राजिक उस्मानी सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचकर किसान आंदोलन का समर्थन करने का एलान किया।
दोनों बसपा नेताओं ने धरना स्थल को संबोधित करते हुए कहा कि हम भी किसान परिवार से हैं और आखिरी लड़ाई तक साथ रहेंगे।
बसपा नेताओं ने अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर को साल भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया। और आंदोलन को सफल बनाने का पूरा सहयोग देने का वादा किया।
उक्त नेताओं ने कहा कि हम तन मन धन से किसानों के इस लड़ाई में साथ रहेंगे जो भी मेरे लायक जिम्मेदारी है उसे मैं पूर्ण करूंगा।
इस अवसर पर ठाकुर नील सिंह, राघवेन्द्र सिंह, विष्णु दत्त सिंह विशेष, अमित सिंह अमित दास प्रदीप तिवारी अमित मिश्रा, आलोक सिंह मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू, मनोज कुमार चौरसिया उर्फ,(फूलऊ) राधेश्याम तिवारी, यज्ञ नारायण त्रिपाठी दूधनाथ वर्मा, अनिल कुमार सिंहसहित सैकड़ों की संख्या में किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ