रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। सुंदरकांड पाठ, महाआरती, 51 किलो लड्डू का भोग व केक काटकर नए साल का आरम्भ हुआ।
वर्ष 2022 की शुरुआत करनैलगंज में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान करके किया। नगर के आदिशक्ति मां भवानी मंदिर चौक घंटा घर पर शुक्रवार की रात्रि 41 दिन के सुंदरकांड पाठ का समापन कार्यक्रम रखा गया।
जहां सुंदरकांड पाठ मध्य रात्रि में समाप्त होने के बाद नए वर्ष की शुरुआत भगवान की आरती, पूजन एवं वंदन के साथ 51 किलो के लड्डू का भोग एवं केक काटकर नए साल की शुरुआत की गई।
इस मौके पर नगर से भारी संख्या में लोग मंदिर पर पूजा आरती में शामिल हुए और प्रसाद वितरण के साथ-साथ भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया। महाआरती के बाद एक दूसरे से लोगों ने मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और जीवन मंगलमय सुख में होने के साथ-साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
मध्य रात में सुंदरकांड पाठ की समाप्ति होते होते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पर जुटी। जहां लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोगों ने महा आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सरदार जोगिंदर सिंह जानी, कन्हैया लाल वर्मा, ओपी तिवारी, चन्द्रशेखर गोस्वामी, अंकित सिंघानिया, दिलीप कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ