Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का दौर चल रहा है।


यह प्रभात फेरी सुबह 6 से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा करनैलगंज नगर में निकाली जा रही है। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन तत्पश्चात लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन होता है।

गुरुद्वारा कमेटी के सेक्रेटरी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 दिसंबर को मनाया जाएगा। 


प्रकाश उत्सव जिसकी तैयारियां गुरुद्वारा परिसर में जोरों से चल रही है। प्रकाशोत्सव की शोभा यात्रा 4 जनवरी को दोपहर 2 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रात्रि 8 बजे गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगी। 


जिसमें पंजाब बैंड, गतका पार्टी, दशमेश सेवादल, पाइप बैंड पटियाला भांगड़ा  द्वारा कार्यक्रम की अनोखा केंद्र रहेगा। 


प्रभात फेरी में मुख्य रुप से प्रधान हरजीत सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह,अमरजीत सिंह, अभिनव सिंह, रमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, डॉक्टर हरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, सोनू छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, ओपी तिवारी, अमर सिंह सहित सभी साथ संगत की उपस्थिति रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे